केदारनाथ विधानसभा सीट पर 11 बजे तक 17.69% वोटिंग

0
देहरादून : पोस्टल बैलेट से 887 लोगों ने किया मतदान
सांकेतिक तस्वीर

Kedarnath Assembly By Election 2024 | केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह 8 बजे से वोटिंग चल रही है। 11 बजे तक 17.69 प्रतिशत मतदान हुआ। काफी धीमी गति से यहां पर मतदान चल रहा है। महिलाएं भी अब धीरे-धीरे वोटिंग के लिए पहुंचने लगी हैं। दोपहर बाद मतदान की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है।


ADVERTISEMENTS

मतदान के लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र में 173 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। चुनावी मैदान में 6 प्रत्याशी हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। यूकेटी और तीन निर्दलीय प्रत्याशी हैं। सभी 6 कैंडिडेट्स के भाग्य का फैसला इस सीट के 90 हजार 875 मतदाता करेंगे। इनमें 44 हजार 919 पुरुष और 45 हजार 956 महिला मतदाता हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत वोट डालने पहुंचे

कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत ने वोट डाल दिया है। उनका कहना है कि इस बार कांग्रेस जीत रही है। बता दें कि उपचुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। भाजपा ने पूर्व विधायक आशा नौटियाल को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस की ओर से भी पूर्व विधायक मनोज रावत मैदान में है। आशा नौटियाल इस सीट से दो बार विधायक रही हैं। मनोज रावत 2017 में पहली विधायक चुने गए थे। इनके अलावा यूकेडी के आशुतोष भंडारी निर्दलीय त्रिभुवन चौहान, आरपी सिंह और प्रदीप रोहन चुनाव लड़ रहे है। 9 जुलाई को भाजपा विधायक शैला रानी रावत के निधन के बाद केदारनाथ विधानसभा खाली हुई थी।

भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल बोलीं- चुनाव में होगी जीत

बीजेपी उम्मीदवार आशा नौटियाल ने वोट डालने से पहले उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में माथा टेकर पूजा अर्चना की। उन्होंने अपनी जीत के लिए प्रार्थना की। आशा नौटियाल का कहना है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि इस बार केदारनाथ की जनता उनको अपना आशीर्वाद देने जा रही है, साथ ही उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने मत का प्रयोग करने की भी अपील की है।

ADVERTISEMENTS