HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : विवेकानंद विद्या मंदिर की छात्रा अंजू बिष्ट ने किया नाम...

रानीखेत : विवेकानंद विद्या मंदिर की छात्रा अंजू बिष्ट ने किया नाम रोशन

ADVERTISEMENTS

📌 98 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश में आठवां स्थान

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

यहां रानीखेत में विवेकानंद विद्या मंदिर उ०मा० विद्यालय में अध्यनरत हाईस्कूल की छात्रा ने उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक पाकर कर प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार गदगद है।

 

विवेकानंद विद्या मंदिर की छात्रा अंजू बिष्ट ने किया नाम रोशन
विवेकानंद विद्या मंदिर की छात्रा अंजू बिष्ट ने किया नाम रोशन

उत्तराखंड बोर्ड में विवेकानंद विद्या मंदिर ने हर वर्ष की तरह इस बार भी उपलब्धि हासिल की। दसवीं की छात्रा अंजू बिष्ट ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के परिणाम में 98 प्रतिशत अंक अर्जित करके प्रदेश में आठवां स्थान पाकर गौरव प्राप्त किया।

माता—पिता प्रधानाचार्य को दिया सफलता का श्रेय

पूछे गए सवाल पर अंजू बिष्ट ने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता व स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश बिष्ट को दी। बता दें कि अंजू बिष्ट के पिता भूपाल सिंह बिष्ट सामान्यतः ट्रांसपोर्ट का कार्य करते हैं। इस सफलता की खुशी पर अंजू के माता पिता तथा प्रधानाचार्य बिष्ट ने अंजू को मिठाई खिलाकर शुभकामनाओं के साथ आशीर्वाद दिया।

यह भी उल्लेखनीय है कि विद्या मंदिर के 36 विधार्थियों ने दसवीं की परीक्षा दी और सभी उत्तीण हुए। जिसमे 31 विधार्थी प्रथम स्थान पर और 5 विधार्थी दूसरे तथा 19 विशेष योग्यता में रहे। अंत में प्रधानाचार्य बिष्ट ने सभी उत्तीण बच्चों के माता—पिता को शुभकामना दी और विधार्थियों के उज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments