HomeBreaking Newsनो फेक न्यूज : फर्जी निकली पेंशन में 20 ​फीसदी कटौती की...

नो फेक न्यूज : फर्जी निकली पेंशन में 20 ​फीसदी कटौती की वायरल ख़बरें, वित्त मंत्रालय ने बताया निराधार !

नई दिल्ली/सी.एन.ई। केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए केंद्रीय कर्मचारियों की पेंशन में 20 फीसदी कटौती किये जाने की ख़बर ‘फेक न्यूज’ साबित हुई है। बकायदा वित्त मंत्रालय ने आज स्पष्ट कर दिया कि यह खबर पूरी तरह निराधार व झूठी है। मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि ऐसी रिपोर्ट आ रही है कि केंद्र सरकार ने पेंशन में 20 फीसदी की कटौती की योजना बनाई है, जो कि पूरी तरह असत्य है। पेंशन डिस्बर्समेंट्स में कोई कटौती नहीं होगी। यह स्पष्ट किया जाता है कि सरकारी कैश मैनेजमेंट निर्देशों से वेतन और पेंशन प्रभावित नहीं होंगे। दरअसल, एक सोशल मीडिया यूजर के सवाल पर वित्त मंत्रालय ने यह जवाब दिया है। सोशल मीडिया यूजर ने कहा, ‘पेंशन डिस्बर्समेंट में 20 फीसदी की कटौती वाला केंद्रीय सरकार का एक सर्कुलर सोशल मीडिया और टीवी चैनलों में वायरल हो रहा है, जिससे पेंशनरों के बीच घबराहट पैदा हो रहा है, क्या इसमें सच्चाई है ? कृपया तत्काल स्पष्ट करें। मंत्रालय के इस ट्वीट को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी रीट्वीट किया है। बता दें कि केंद्र सरकार ने पहले घोषणा की थी कि वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और विधवाओं को अप्रैल के पहले हफ्ते में तीन महीने की अग्रिम पेंशन मिलेगी। सरकार ने यह कदम कोरोना वायरस लॉकडाउन के मद्देनजर राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत इनको राहत देने के लिए उठाया है। अलबत्ता वित्त मंत्रालय के स्पष्टीकरण के बाद अब तमाम पेंशनरों ने राहत की सांस ली है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments