HomeUttarakhandBageshwarViral Letter : "साहब, 02 माह से मिला नहीं वेतन, जहर खाने...

Viral Letter : “साहब, 02 माह से मिला नहीं वेतन, जहर खाने के भी पैसे नहीं”

⏩ डॉक्टरों का Medical Officer को भेजा पत्र हुआ वायरल

CNE ROPORTER

ADVERTISEMENTSAd Ad

बागेश्वर। कपकोट में संविदा चिकित्सकों को दो माह का वेतन नहीं मिला, तो उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी को पत्र लिखकर वेतन की मांग की। साथ ही सोशल मीडिया में भी पत्र वायरल कर दिया। जिससे पत्र की भाषा चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसमें लिखा है कि पैदल आने से 05 किलो वजन घट गया है और वेतन नहीं मिलने से जहर खाने को पैसे नहीं हैं।

कपकोट में प्रदेश सरकार ने बांड चिकित्सकों की तैनाती की गई है। जिन्हें दो माह से वेतन नहीं मिला है। जिस पर दो चिकित्सकों ने एक पत्र कपकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी को लिखा है। जिसमें कहा है कि उन्हें दो माह का वेतन न मिलने के कारण वे आर्थिक रूप से परेशान हैं तथा उन्हें चिकित्सालय तक पैदल ही आना जाना पड़ रहा है, जिससे उनका वजन 05 किग्रा तक कम हो गया है। साथ ही कहा है कि उन्हे इतनी आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है कि उनके पास जहर खाने के लिए भी पैसा नहीं है। कहा है कि आपदा काल में उनको काफी कठिनाई से जीवन यापन करना पड़ रहा है। बांड धारी चिकित्सक ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें शीघ्र वेतन का भुगतान नहीं किया, तो वे कार्य करने में असमर्थ रहेंगे। पत्र में प्रभारी चिकित्साधिकारी ने सीएमओ को अग्रसारित करते हुए हस्ताक्षरित किया है। यह पत्र सोशल मीडिया में वायरल हुआ है, जिस पर तरह तरह की चर्चा हो रही है। इधर इस मामले पर प्रभारी चिकित्साधिकारी कपकोट डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि शासन से भुगतान नहीं होने के कारण 07 संविदा चिकित्सकों को वेतन नहीं मिला है, इसी कारण इनका वेतन नहीं मिल सका है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सीएमओ को अवगत कराया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments