HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: केंद्रीय विद्यालय को लेकर खींचतान जारी, अब फरसाली के ग्रामीणों...

Bageshwar News: केंद्रीय विद्यालय को लेकर खींचतान जारी, अब फरसाली के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कपकोट में केंद्रीय विद्यालय को लेकर खींचतान जारी है। शुक्रवार को फरसाली के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि फरसाली ही केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की जाए, ताकि पठन-पाठन के लिए क्षेत्र के बच्चों को बेहतरीन वातावरण मिल सके।

ADVERTISEMENTSAd Ad

ग्रामीणों ने कहा कि फरसाली में केंद्रीय विद्यालय का विरोध नहीं किया जाना चाहिए। शिक्षण संस्थाएं एकांत और शांतिपूर्ण वातावरण में होनी चाहिए। बागेश्वर का जवाहर नवोदय विद्यालय गरुड़ के सिमार में स्थापित किया गया है। अल्मोड़ा का नवोदय ताड़ीखेत में है। कपकोट का केंद्रीय विद्यालय फरसाली में हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र सैन्य बाहुल्य है। अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जाति, निर्बल वर्ग बाहुल्य हैं। 200 से अधिक केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों के बच्चे यहां निवास करते हैं।

शिक्षण व्यवस्था के लिए 15 से 20 कक्षा-कक्षों की व्यवस्था भी यहां हो सकती है। क्षेत्र के गांवों से पलायन भी रुकेगा। फरसाली क्षेत्र में दस ग्राम सभाएं आती हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य शिक्षाधिकारी और खंड शिक्षाधिकारी ने भूमि का भी चयन कर लिया है। विद्यालय के लिए मानकों को भी मुख्य फरसाली पूर्ण करता है। इस मौके पर पूर्व प्रधानाध्यापक इंटर कॉलेज फरसाली विशन गिरी गोस्वामी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम गिरी गोस्वामी, महेश गोस्वामी, दीपक गोस्वामी, सुंदर गिरी, तारा गिरी, नारायण गिरी, कुंदन गिरी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments