कांडा। चमड़थल क्षेत्र के जाल्थाकोट गांव में एक व्यक्ति को संदिग्ध विषाक्त खाने के बाद हालत बिगड़ने पर सीएचसी कांडा लाया गा। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बागेश्वर के जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार जाल्थाकोट गांव निवासी कृपाल सिंह धपोला को शाम लगभग पौने पांच बजे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र कांडा पहुंचाया गया। चिकित्सकों का अनुमान है कि उसने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन किया हो सकता है। उसे कुछ देर प्राथमिक उपचार देने के बाद बागेश्वर के जिनला चिकित्सालय के लिए रवाना कर दिया गया।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




