HomeUncategorizedअपराध नियंत्रण को पुलिस के साथ तारतम्य बनाकर चलें ग्राम चौकीदार, मिटिंग...

अपराध नियंत्रण को पुलिस के साथ तारतम्य बनाकर चलें ग्राम चौकीदार, मिटिंग में यह दिए दिशा—निर्देश….

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। सोमेश्वर और सल्ट के थानाध्यक्षों ने कानून—व्यवस्था के सुचारू ढंग से अनुपालन को लेकर अपने—अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्त ग्राम चौकीदारों की एक विशेष बैठक बुलाई और जरूरी दिशा—निर्देश दिए।
थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजेन्द्र सिंह बिष्ट एवं थानाध्यक्ष सल्ट धीरेन्द्र पन्त द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्र के समस्त ग्राम चौकीदारों की गोष्ठी में आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने समस्त चौकीदारों को उनके कर्तव्य से अवगत कराया गया। गांव में घटित होने वाली समस्त प्रकार के आपसी विवादों एवं झगड़ों की सूचना पुलिस को देने तथा गांव में घूमने वाले संदिग्ध लोगों व गांव में रहने वाले बाहरी मजदूरों की सूचना भी तत्काल थाना पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया। बढ़ते साईबर क्राइम को रोकने हेतु गांव के लोगों को अपने बैंक की जानकारी किसी से शेयर न करने हेतु जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत वर्तमान समय में क्वारन्टीन किये गये व्यक्तियों द्वारा यदि नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो तत्काल सूचना थाना पुलिस को दें एवं गांव में सभी को मास्क पहनने सामाजिक दूरी का पालन करने हेतु लगातार जागरूक करें।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments