HomeBreaking Newsधमाका: हरभजन और इरफान पठान के नाम पर 32 लाख की चपत...

धमाका: हरभजन और इरफान पठान के नाम पर 32 लाख की चपत लगाने वाला विकास ढाका सलाखों के पीछे

ईवीसीएल क्रिकेट लीग फर्जीवाड़ा: 50 लाख की फ्रेंचाइजी का दिया लालच और लूट लिए 32 लाख

CNE REPORTER, हल्द्वानी (नैनीताल): गौलापार स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने वाली एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग (ईवीसीएल) के नाम पर हुए बड़े धोखाधड़ी का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने खुलासा किया है। काठगोदाम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम मालिकों से कुल 32 लाख रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी विकास ढाका को गिरफ्तार कर उसके बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

उल्लेखनीय है कि 05 फरवरी 2026 को झज्जर (हरियाणा) निवासी हेमंत शर्मा और सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल ने थाना काठगोदाम में तहरीर दी। शिकायत के अनुसार, एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग के मालिक विकास ढाका ने लीग के आयोजन के नाम पर हेमंत शर्मा से 23 लाख रुपये और नारायण पाल से 09 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी विकास ढाका के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत प्राथमिकी संख्या 13/2026 और 14/2026 पंजीकृत की।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के नाम पर बुना ठगी का जाल

पुलिस पूछताछ और जांच में सामने आया कि आरोपी विकास ढाका ने टीम मालिकों को लुभाने के लिए हरभजन सिंह, इरफान पठान, प्रवीण कुमार और मनप्रीत गोनी जैसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के साथ-साथ रणजी खिलाड़ियों के शामिल होने का झूठा दावा किया था।

  • केस 1: हेमंत शर्मा को ‘यूपी वॉरियर्स’ नामक टीम की फ्रेंचाइजी 50 लाख के बजाय डिस्काउंट का लालच देकर 30 लाख में देने का सौदा किया गया। इसके एवज में विकास ढाका ने 23 लाख रुपये वसूल लिए।
  • केस 2: पूर्व विधायक नारायण पाल ने ‘उत्तराखंड सोल्जर्स’ टीम खरीदी। उनसे 50 लाख की फ्रेंचाइजी के बदले 10 लाख का डिस्काउंट देकर सौदा तय हुआ। उन्होंने 03 लाख नकद और 06 लाख रुपये प्रचार-प्रसार व होर्डिंग्स में खर्च किए, जिसे मिलाकर कुल 09 लाख रुपये का भुगतान किया गया।

ऐसे खुला फर्जीवाड़े का राज

क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 01 फरवरी 2026 को होनी थी। जब निर्धारित तिथि बीतने के बाद भी आयोजन शुरू नहीं हुआ, तो शिकायतकर्ताओं को संदेह हुआ। छानबीन करने पर पता चला कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को इस आयोजन की कोई जानकारी ही नहीं थी। आरोपी ने लीग से संबंधित कोई ड्रेस या आधिकारिक लोगो तक तैयार नहीं किया था। ठगी का एहसास होते ही पीड़ितों ने पुलिस की शरण ली।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉक्टर मंजुनाथ टीसी के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में टीम गठित की गई। थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 06 फरवरी 2026 को अभियुक्त विकास ढाका निवासी A 162 सेक्टर नोएडा, उत्तर प्रदेश (आयु 35 वर्ष) को मल्ला काठगोदाम से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के लेनदेन से संबंधित 02 बैंक खातों को भी फ्रीज कर दिया है।

इस सफल कार्रवाई में उप निरीक्षक दिलीप सिंह, उप निरीक्षक नीतू, कांस्टेबल करतार सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments