गरुड़: बड़ी कार्रवाई, राहगीर से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

गरुड़ (बागेश्वर)। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के अंतर्गत बैजनाथ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूटपाट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 10,000 रुपये की पूरी नकदी भी बरामद कर ली है। पकड़े गए दोनों युवक स्थानीय क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।