शत—प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम
सीएनई रिपोर्टर रानीखेत। इस साल भी विवेकानंद विद्या मंदिर के दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। होनहार छात्र विजय सिंह फर्त्याल ने प्रदेश में 97.2 प्रतिशत लाकर दसवां स्थान प्राप्त किया।
वहीं धीरज सिंह बिष्ट ने 95.6% अंक अर्जित कर प्रदेश में 18 वां स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही इसी विवेकानंद विद्यालय की छात्रा अंशिका बिष्ट ने 94.6% अंक अर्जित कर प्रदेश में 23वां स्थान प्राप्त किया। विजय सिंह फर्त्याल एवं धीरज सिंह बिष्ट ने अपनी इस सफलता का श्रेय विधालय के समस्त अध्यापकों के साथ साथ माता—पिता को दिया है।
छात्रों ने बताया कि वे आगे चलके आई.आई.टी की तैयारी में जाना चाहेंगे। उल्लेखनीय है कि विद्यालय का इस बार परीक्षा परिणाम शत—प्रतिशत रहा है। कुल 44 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 43 बच्चे प्रथम स्थान तथा एक विद्यार्थी द्वितीय स्थान पर रहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश बिष्ट ने खुशी जताते हुए सभी बच्चों के भविष्य की मंगल कामना की। बच्चों को मिठाई खिलाकर अभिभावको को ढेर सारी शुभकामनायें दी गई। इस अवसर पर स्कूल के समस्त शिक्षक—शिक्षिकाएं व स्टॉफ मौजूद रहा।