HomeUttarakhandNainitalहल्दूचौड़ न्यूज: विधायक ने किया मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास, दो लाख...

हल्दूचौड़ न्यूज: विधायक ने किया मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास, दो लाख रुपये की विधायक निधि से होगा मंदिर का सौंदर्यीकरण

हल्दूचौड़।क्षेत्र के राधाबंगर गांव स्थित मां कालिका मंदिर के सौन्दर्यीकरण कार्य का मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ईंट रखकर शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय ग्रामीणों द्वारा किया गया था।
क्षेत्रीय विधायक दुम्का ने बताया कि कालिका मंदिर सौंदर्यीकरण हेतु दो लाख रुपये विधयक निधि से स्वीकृत किये गए है साथ ही मंदिर परिसर तक सीसी मार्ग बनाये जाने की भी घोषणा उनके द्वारा की गयी है

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही गावँ के लिंक मार्ग से मंदिर परिसर तक सीसी मार्ग भी बन जायेगा सौंदर्यीकरण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ किया जाएगा। मंदिर सौंदर्यीकरण के शिलान्यास व मंदिर परिसर तक सी सी मार्ग बनाये जाने की घोषणा किये जाने पर ग्रामीणों ने विधायक दुम्का का आभार ब्यक्त किया । कार्यक्रम में ग्राम प्रधान हरेन्द्र असगोला, किसान नेता रमेश तिवारी, समाजसेवी पूर्व प्रधान मुकेश दुम्का, हरीश बमेटा , नवीन बमेटा, सदानंद बमेटा, मोहन बमेटा, गुड्डू बमेटा, कार्तिक बमेटा, कमल बमेटा और तनुज कबिदयाल समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments