HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : नगरखान में लगा पशु चिकित्सा शिविर, कई पशुओं का कराया...

अल्मोड़ा : नगरखान में लगा पशु चिकित्सा शिविर, कई पशुओं का कराया बीमा

सीएनई रिपोर्टर, पनुवानौला

ADVERTISEMENTSAd Ad

जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर नगरखान नामक गांव में पशुपालन विभाग द्वारा पशु चिकित्सा कैम्प लगाकर जहां पशुओं का उपचार किया, वहीं पशुपालकों को पशु बीमा संबंधी जानकारी दी।

बाड़ेछीना पशु चिकित्सालय की डाक्टर रचना टम्टा द्वारा बताया गया कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों तथा अनुसूचित जाति, जनजाति के के लिए बीमा प्रीमियम में 80% तथा सामान्य लोगों के लिए 60% छूट सरकार द्वारा दी जा रही है। कुछ किसानों द्वारा इस अवसर पर अपने पशुओं का बीमा भी कराया गया। पशु विभाग के कर्मचारियों द्वारा लंबी बिमारी के लक्षणों वाले पशुओं का भी परीक्षण किया तथा पशुपालकों इसे फैलने से रोकने हेतु आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी।

इस अवसर पर दुग्ध समिति डालाकोट के अध्यक्ष ब्रह्मानन्द डालाकोटी ने कहा है कि उनके द्वारा दुग्ध संघ अल्मोड़ा से किसानों के प्रीमियम को पशु विकास कोष से चुकाये जाने का प्रस्ताव रखा था। इस पर दुग्ध संघ अधिकारियों से शीघ्र वार्ता की जायेगी। यदि कहीं से सहायता न मिली तो समिति में जिन पशुओं का दूध आ रहा है उनके बीमा प्रीमियमों की आधी धनराशि दुग्ध समिति डालाकोट देने के लिए आवश्यक कार्यवाही करेगी। पशु चिकित्सा दल डाक्टर रचना टम्टा के साथ रवि पांगती, जीवन विष्ट कृषकों में चंदन सिंह, राजन बल्लभ, भुवन चंद्र, किशन सिंह, नवीन चंन्द्र सहित अनेक किसान उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments