HomeBreaking Newsक्रेन से उठवा सीज कर दिए जायेंगे नो पार्किंग में खड़े वाहन,...

क्रेन से उठवा सीज कर दिए जायेंगे नो पार्किंग में खड़े वाहन, चौकी इंचार्ज ने दी चेतावनी

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी

ADVERTISEMENTSAd Ad

अल्मोड़ा—हल्द्वानी हाईवे पर स्थित खैरना बजार के निकट नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। चौकी इंचार्ज ने कहा है कि यदि खैरना—गरमपानी बाजार में अवैध रूप से वाहन पार्क किये मिले तो उन्हें क्रेन से उठा सीज कर दिया जायेगा।

गत दिवस चौकी प्रभारी खैरना एसआई दिलीप कुमार द्वारा खैरना गरमपानी बाजार में नो पार्किंग में खड़े 03 वाहनों का चालान किया गया। उन्होंने बेपरवाह वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में नो पार्किंग में वाहन पाए गए तो उन्हें क्रेन से खिंचवा कर सीज कर दिया जायेगा। चौकी इंचार्ज ने कहा कि हाईवे पर स्थित खैरना—गरमपानी बाजार क्षेत्र में अव्यवस्थित ढंग से जहां—तहां वाहन खड़े किये जाने से आए दिन जाम की समस्या पैदा हो रही है,​ जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। चौकी इंचार्ज ने बाजार में निर्धारित समय सीमा प्रातः 09 बजे के बाद नो पार्किंग में वाहन खड़ा कर सामान उतारने वाली 03 गाड़ियों का भी चालान किया। इसके अलावा महामारी अधिनियम के अंतर्गत 02 चालान कर 200 रूपये शुल्क वसूला गया। वहीं सार्वजनिक स्थान में शराब पीने वाले एक व्यक्ति का पुलिस एक्ट में चालान किया। चौकी इंचार्ज ने सख्त चेतावनी दी कि पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगा।

यहां कलमठ निर्माण पर आपत्ति, कार्य तुरंत बंद करवाने की मांग

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments