HomeUttarakhandBageshwarखनन के डंपर जब्त किए जाने पर वाहन स्वामियों ने जताया रोष

खनन के डंपर जब्त किए जाने पर वाहन स्वामियों ने जताया रोष

ADVERTISEMENTS

डीएम को सौंपा ज्ञापन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। पुलिस द्वारा खनन कार्य में लगने वाले डंपरों को बीडी पांडेय कैंपस में जमा किए जाने पर वाहन स्वामियों ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। साथ ही वाहन उठाए जाने का कारण बताने की मांग प्रशासन से की है।

वाहन स्वामी शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उनका कहना है कि कोतवाली पुलिस बगैर नोटिस व कारण बताए वाहनों को बागेश्वर कैंपस में खड़ा करवाने के लिए फोन कर रही है।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

कारण पूछने पर उन्हें संतोषजनक उत्तर नहीं दिया जा रहा है। 26 मार्च से यह कार्रवाई हो रही है। बगैर सूचना व बगैर पावती के उन्हें वाहनों को उठाकर खड़ी करवाई गई, लेकिन अभी तक छोड़ा नहीं है। उन्होंने मामले का संज्ञान लेते हुए वाहन कब्जे में लेने के कारण उन्हें भी बताने की मांग की है। इस मौके पर नवीन चंद्र, भूपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, नारायण सिंह, चेतन सिंह, गोविंद सिंह, पंकज सिंह आदि शामिल थे।

दो दिन में 23 डंपर किए सीज

बागेश्वर। स्टोन क्रशर से खनिन सामग्री लाने वाले डंपरों को पुलिस सीज कर रही है। साथ ही वाहनों की चाबी कोतवाली में जमा कर रही है। पहले दिन पुलिस ने नौ वाहनों को सीज किया। शुक्रवार को 14 नये वाहनों को सीज किया। अब तक 23 डंपरों चाबी कोतवाली पुलिस में जमा कराई गई है। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए पुलिस कार्रवाई कर रही है

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments