HomeAccidentUttarakhand Breaking : नील गाय से टकराया वाहन, महिला की मौत, 02...

Uttarakhand Breaking : नील गाय से टकराया वाहन, महिला की मौत, 02 गम्भीर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरी से ज्वालापुर आ रहा एक जुगाड़ वाहन अचानक नील गाय से टकरा सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसारा आज सोमवार सुबह यह हादसा हुआ है। बताया गया है कि पथरी से एक परिवार जुगाड़ वाहन में सवार होकर ज्वालापुर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह लोग जर्स कंट्री के पास नया गांव इलाके में पहुंचे, तभी अचानक एक नील गाय सामने से भागते हुए आई और वाहन की इस नील गाय से जोरदार टक्कर हो गई। News WhatsApp Group Join Click Now

जिसके बाद यह जुगाड़ वाहन सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे में वाहन में सवार 28 साल की महिला सविता की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो लोग गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में बलवीर व भागमती शामिल हैं, जिन्हें अस्पताल भर्ती करा दिया गया है। इधर सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बहादराबाद पुलिस ने घटना के बावत जरूरी जानकारी ली और घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।

हल्द्वानी (दुखद) : ट्यूशन जा रहे भाई-बहन को तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर, 6 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों में कोहराम

सेना में जाने का जज्बा – आज पहाड़ का प्रदीप मेहरा छा गया पूरे देश में, वायरल वीडियो में सुनिए दिल को छूने वाली कहानी

उत्तराखंड : प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments