HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: लोकसभा चुनाव के सफल संचालन को विभिन्न टीमें हुईं प्रशिक्षित

अल्मोड़ा: लोकसभा चुनाव के सफल संचालन को विभिन्न टीमें हुईं प्रशिक्षित

ADVERTISEMENTS

✒️ कार्मिकों को हर जरूरी जानकारी व सावधानी से कराया रूबरू

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन—2024 के सफल संपादन के लिए आज समस्त सहायक व्यय प्रेक्षकों, स्थैतिक निगरानी प्रभारियों, उड़नदस्ता टीम के कार्मिकों, वीडियो टीम, व्यय लेखा दलों को आज कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के तहत सभी दलों को उनके कार्यों एवं आदर्श आचार संहिता की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन उत्तराखंड के निर्देशों का पालन करने तथा सभी दिशा—निर्देशों का पालन करने के तरीके बताए। मुख्य कोषाधिकारी जगत मोहन जोशी ने उम्मीदवारों द्वारा खर्च किए जाने एवं उनके सभी कार्यों पर निगरानी करने समेत अन्य जरूरी जानकारियां प्रदान की।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments