HomeDelhiकोविंद, वेंकैया, मोदी, राहुल सहित विभिन्न नेताओं ने लता मंगेशकर के निधन...

कोविंद, वेंकैया, मोदी, राहुल सहित विभिन्न नेताओं ने लता मंगेशकर के निधन पर जताया शोक

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नई दिल्ली। स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से देश और दुनियाभर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया है।

स्वर सम्राज्ञी लता के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। दो दिन राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ आज शाम शिवाजी पार्क में किया जायेगा।

राष्ट्रपति कोविंद ने रविवार को अपने शोक संदेश में कहा, “लता जी का निधन मेरे लिए भी वैसे ही हृदयविदारक है, जैसा कि दुनियाभर के लाखों लोगों के लिए है। उनके गीतों की विशाल श्रृंखला में, भारत के सार और सुंदरता को प्रस्तुती से पीढ़ियों ने अपनी आंतरिक भावनाओं की अभिव्यक्ति पाई। भारत रत्न, लता जी की उपलब्धियां अतुलनीय रहेंगी।”

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “एक ऐसे कलाकार का जन्म सदियों में एक बार होता है। लता-दीदी एक असाधारण इंसान थीं। वह गर्मजोशी से भरी हुई थीं। मैं जब कि उनसे मिला उन्हें गर्मजोशी से भरा पाया। दिव्य आवाज हमेशा के लिए शांत हो गई है, लेकिन उसकी धुन अमर रहेगी, अनंत काल तक गूंजती रहेगी। उनके परिवार और हर जगह के प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

लता मंगेशकर की जीवनी – जानिए लता मंगेशकर का अब तक का सफर…

उपराष्ट्रपति नायडू ने शोक संदेश में कहा, “लता मंगेशकर भारतीय सिनेमा की बुलबुल थी और एक महान गायिका थी। लता के निधन से भारत ने अपना स्वर खो दिया है। उनके भारत और दुनिया भर में करोड़ों पर प्रशंसक हैं। उन्होंने दशकों तक अपनी सुरीली आवाज मसे करोड़ों लोगों के दिलों पर शासन किया। वह वास्तविक अर्थों में संगीत रत्न थी। वह दशकों तक हिंदी सिनेमा में महारानी की तरह रही। उनके निधन से पैदा हुआ शून्य कभी नहीं भरा जा सकेगा।

उपराष्ट्रपति ने कहा, “लता मंगेशकर सदियों तक अपने चाहने वालों के दिलों में रहेंगी। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं लता मंगेशकर के परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं । ओम शांति।”

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “मेरा दुख शब्दों से परे है। दयालु और देखभाल करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गईं। वह हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई है जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी।”

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर कहा, “देश की शान और संगीत जगत की शिरमोर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दुखद है। पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थी। 30 हजार से अधिक गाने गाकर उनकी आवाज ने संगीत की दुनिया को सुरों से नवाजा है। लता दीदी बेहद ही शांत स्वभाव और प्रतिभा की धनी थी। सब देशवासियों की तरह मेरे लिए भी उनका संगीत बहुत ही प्रिय रहा है, मुझे जब भी समय मिलता है मैं उनके द्वारा गाए गए नगमें जरूर सुनता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को संबल दे। ॐ शांति।”

लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन का राजकीय शोक, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “देश की शान और संगीत जगत की शिरमोर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दुखद है। पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थी।”

नड्डा ने ट्विटर पर अपने शोक संदेश में लिखा, “हर संगीत प्रेमी के हृदय में निवास करने वाली स्वरकोकिला, भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन हृदय विदारक है।यह संपूर्ण कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों मे स्थान दें। लता दीदी के परिजनों और विश्वभर में फैले करोड़ों प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ॐ शांति”

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मशहूर गायिका लता मंगेशकर के निधन पर जताया शोक। आज एक युग का अंत हो गया। लता दीदी की दिल को छू लेने वाली आवाज, देशभक्ति के गीत और उनका संघर्ष भरा जीवन हमेशा पीढ़ियों के लिए प्रेरणा रहेगा। उनकी अंतिम यात्रा पर नमन और भावभीनी श्रद्धांजलि।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “लता मंगेशकर जी की निधन की दुखद खबर मिली। उनकी आवाज दशकों तक भारत की प्रिय आवाज रही है। उनकी सुरीली आवाज अमर है और उनके दीवानों के दिलों में बसी रहेगी और दशकों तक उन्हें रोमांचित करती रहेगी। मैं दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के सदस्यों, मित्रों तथा उनके फैंस के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।”

उत्तराखंड ब्रेकिंग : हाईस्कूल छात्र ने फांसी लगा दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “भारत की स्वर कोकिला महान लता मंगेशकर जी का निधन भारत में संगीत के एक युग की समाप्ति है। उनकी सुरीली आवाज़ हम सबके बीच और पूरी दुनिया में सदा अमर रहेगी। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ओम शांति।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, “स्वर कोकिला, ‘भारत रत्न’ आदरणीया लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दुःखद और कला जगत की अपूरणीय क्षति है।प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।ॐ शांति!”

प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, भारतीय संगीत की बगिया में सुरों को चुन-चुन कर सजाने वाली सुर साम्राज्ञी सुश्री लता मंगेशकर जी के निधन का दुखद समाचार मिला। उनके निधन से भारतीय कला जगत को एक अपूर्णीय क्षति हुई है। ईश्वर लता जी को श्री चरणों में स्थान दें और इस दुःख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहने का साहस दें।

राजनाथ ने स्वर कोकिला लता के निधन पर शोक व्यक्त किया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके निधन से भारत की आवाज खो गयी है।

राजनाथ सिंह ने रविवार को एक ट्वीट संदेश में कहा , “ ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर जी के निधन से भारत की आवाज़ खो गई है। लताजी ने आजीवन स्वर और सुर की साधना की। उनके गाये हुए गीतों को भारत की कई पीढ़ियों को सुना और गुनगुनाया है। उनका निधन देश की कला और संस्कृति जगत की बहुत बड़ी क्षति है।उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएँ।”

अल्मोड़ा : आग में झुलस कर मर गई 06 माह की मासूम, चिल्लाती रह गई बेबस मां

अमित शाह ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रसिद्ध पार्श्वगायिका भारत रत्न सुश्री लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया।

शाह ने रविवार को सिलसिलेवार ट्वीट् कर कहा , “सुर व संगीत की पूरक लता दीदी ने अपनी सुर साधना व मंत्रमुग्ध कर देने वाली वाणी से न सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व में हर पीढ़ी के जीवन को भारतीय संगीत की मिठास से सराबोर किया। संगीत जगत में उनके योगदान को शब्दों में पिरोना संभव नहीं है। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।“

केन्द्रीय गृह मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा , “मैं खुद को सौभाग्यशाली समझता हूँ कि समय-समय पर मुझे लता दीदी का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होता रहा। अपने अतुलनीय देशप्रेम, मधुर वाणी और सौम्यता से वो सदैव हमारे बीच रहेंगी। उनके परिजनों व असंख्य प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ॐ शांति शांति” शाह ने ट्वीटर पर स्वर साम्राज्ञी के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments