HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : हाईस्कूल छात्र ने फांसी लगा दे दी जान, जांच...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : हाईस्कूल छात्र ने फांसी लगा दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां एक हाईस्कूल के छात्र ने अपने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र ने यह कदम उठाने से पूर्व कमरा भीतर से बंद कर लिया था। परिजन दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए, लेकिन तब तक किशोर की मौत हो चुकी थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सचिन 19 वर्ष थाना बसंत विहार के अंतर्गत हरवंशवाला, बसंत विहार में अपने नाना—नानी के साथ रहकर पढ़ाई करता था। वह एमडी पब्लिक स्कूल भुड़गांव में हाईस्कूल का छात्र था। गत शाम जब काफी देर तक सचिन ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो उसके परिजनों को संदेह हुआ। उन्होंने काफी देर तक उसे आवाज दी और दरवाजा खटखटाया, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने पड़ोसियों को आवाज दी। फिर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ परिजन भीतर दाखिल हुए। तब उन्होंने देखा कि सचिन छत पर लगी लोहे की सरिया से नायलॉन की रस्सी के सहारे लटका हुआ था। तब पुलिस को सूचित किया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से आवश्यक पूछताछ की। पुलिस ने तब शव को कब्जे में लिया और अब पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक के पास से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिस कारण यह पता नहीं लग पाया है कि उसने यह कदम क्यों उठाया। फिलहाल पूरे मामले की जांच चल रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments