HomeUttarakhandDehradunगणतंत्र दिवस परेड में दिखेंगी उत्तराखंड की संस्कृति, टिहरी बांध सहित बाबा...

गणतंत्र दिवस परेड में दिखेंगी उत्तराखंड की संस्कृति, टिहरी बांध सहित बाबा बद्री के दर्शन करेगी दुनिया

देहरादून। देशभर में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरो-शोर से चल रही है। हर साल की तरह इस साल भी दिल्ली राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड होगी। जिसमें सांस्कृतिक झांकियों के लिए उत्तराखंड की भी खास झांकी का चयन किया गया है। इस बार परेड में उत्तराखंड के टिहरी बांध और डोबरा चांठी पुल और भगवान बद्री विशाल के मंदिर की झांकी देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd

बता दें कि उत्तराखंड की झांकी में गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब को सबसे आगे दर्शाया जाएगा। इसके बाद टिहरी बांध और फिर डोबरा चांठी पुल और इसके बाद करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र भगवान बद्री विशाल के मंदिर को दर्शाया गया है। बता दें कि इस परेड में उत्तराखंड के सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियां भी शामिल होंगी। जिनमें कुमाऊं सांस्कृतिक लोक कला दर्पण लोहाघाट, चंपावत के 16 कलाकारों का सांस्कृतिक दल झांकी के साथ चलेगा।

नैनीताल से सटे देवीधुरा में हाथियों का झुंड पहुंचने से हड़कंप, घरों के खिड़की और दरवाजे तोड़े

गौरतलब है कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से अब तक 13 बार राजपथ पर देवभूमि की झांकी को प्रदर्शित किया गया है। साल 2003 में सबसे पहले फूलदेई की झांकी को परेड में शामिल किया गया था। इसके बाद आने वाले सालों में नंदा राजजात यात्रा, फूलों की घाटी, कॉर्बेट नेशनल पार्क, साहसिक पर्यटन, कुंभ मेला, जड़ी-बूटी, केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण, ग्रामीण पर्यटन, अनासक्ति आश्रम कौसानी, केदारनाथ धाम की झांकी राजपथ पर नजर आईं हैं। हमेशा से उत्तराखंड की झांकी गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाली परेड का आकर्षण केंद्र रहती है। इस बार भी देवभूमि की संस्कृति को परेड में शामिल किया जाएगा।

नैनीताल में बर्फबारी – खिल उठे पर्यटकों के चेहरे

रुद्रपुर : किच्छा पुलिस ने किया डकैती का खुलासा, 6 गिरफ्तार – 2 तमंचे समेत लूटा गया सामान बरामद

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments