HomeUttarakhandChamoliउत्तराखंड - अपनी उम्र कम करा अग्निवीर भर्ती रैली में पहुंचा युवक...

उत्तराखंड – अपनी उम्र कम करा अग्निवीर भर्ती रैली में पहुंचा युवक पकड़ा गया

देहरादून। उत्तराखंड में अग्निवीर की भर्ती रैली चल रही है, इसी रैली में फर्जी दस्तावेज के साथ एक युवक पकड़ा गया। उसने दस्तावेजों में अपनी उम्र बदली हुई थी।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम को काशीरामपुर तल्ला से चमोली जिले के एक युवक शारीरिक परीक्षण और 1600 मीटर की दौड़ पास कर ली थी। इसके बाद वह अपने शैक्षणिक दस्तावेज लेकर सेना और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास पहुंचा तो उनमें गड़बड़ी पाई गई।

सेना के जवान युवक को कोतवाली लेकर पहुंचे, उन्होंने बताया कि युवक वर्ष 2019 में भर्ती होने के लिए गबर सिंह कैंप में आया था। तब इसके प्रमाणपत्र कंप्यूटर में सेव किए गए थे। जैसे ही युवक और उसके पिता का नाम कंप्यूटर पर डाला तो पुराना रिकार्ड सामने आ गया। उसके पिछले और वर्तमान दस्तावेजों में दर्ज उम्र में अंतर आ रहा था। फर्जी प्रमाणपत्रों की पुष्टि होते ही सेना के जवानों ने युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में युवक ने स्वीकारा कि उसने किसी कंप्यूटर एक्सपर्ट की मदद से प्रमाणपत्रों पर उम्र कम करा दी थी। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि सेना की ओर से युवक के खिलाफ लिखित तहरीर नहीं दी गई, जिसके कारण युवक को वापस सेना के हवाले कर दिया गया।

‘ये क्या नौटंकी है मोदी जी’, लुकआउट नोटिस पर भड़के सिसोदिया, PM का पुराना वीडियो भी जारी किया

Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments