HomeBreaking Newsउत्तराखंड : यहां हाईवे किनारे मिला महिला का शव, शरीर से गायब...

उत्तराखंड : यहां हाईवे किनारे मिला महिला का शव, शरीर से गायब मिले गहने

Champawat News| उत्तराखंड के चंपावत जिले में हाईवे किनारे शहर से दो किलोमीटर दूर विचई गांव के पास 83 वर्षीय वीरांगना का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका के सोने के आभूषण गायब होने और कान में कुंडल नोचने के निशान से हत्या की अशंका जताई जा रही है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के मुताबिक, चंपावत जिले के टनकपुर विचई निवासी विरांगना भागीरथी देवी पत्नी स्व. गोपी चंद मंगलवार सुबह हाईवे किनारे घर से करीब 500 मीटर दूर संदिग्ध अवस्था में मृत पड़ी मिलीं। पड़ोस में बटाई में खेती करने वाले माली (सब्जी उत्पाक) परमानंद ने उनका शव पड़ा देखा। शव देखते ही परमानंद के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत आस पड़ोस के लोगों को इसकी सूचना दी। पता चलते ही मृतका के परिजन और गांव के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर लग लग गई।

मृतका के पुत्र का परिवार देहरादून में रहता है। वह यहां घर में अकेली रहती थीं। मृतका के पूर्व सैनिक पुत्र मोहन चंद के मुताबिक, उसकी मां के गले, कान और नाक में करीब चार तोला सोने के आभूषण थे, जो गायब हैं।

सूचना पर सीओ अविनाश वर्मा, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने एसएसबी की डॉग स्क्वॉड बुलाकर घटना स्थल की जांच कराई। सीओ अविनाश ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतित हो रहा है और उसी एंगंल से जांच की जा रही है। मृतका के कान में कुंडल नोंचे जाने के निशान हैं। पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

उत्तराखंड में H3N2 और H1N1 वायरस को लेकर एडवाइजारी जारी- पढ़ें क्या करें क्या ना करें

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments