Uttarakhand Weather Update : विभाग ने मौसम का अपडेट जारी किया है, मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन कहीं भी भारी बारिश का अनुमान नहीं है। 16 और 17 अगस्त को बारिश को दौर बेहद हल्का रहेगा।
ADVERTISEMENTS
जबकि 18 और 19 अगस्त को बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है, मौसम विभाग के मुताबिक 18 अगस्त को नैनीताल और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। तो वहीं 19 अगस्त को चंपावत, बागेश्वर, नैनीताल जिले में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।