HomeAccidentउत्तराखंड : अनियंत्रित होकर पलटा यूटिलिटी वाहन, आठ लोग घायल

उत्तराखंड : अनियंत्रित होकर पलटा यूटिलिटी वाहन, आठ लोग घायल

सेवालय के 27 दिव्यांग बच्चों की भावुक कहानी
❤️ विशेष कहानी
▶ VIDEO
जब परिवार मजबूर हुए तो ‘सेवालय’ ने थामा हाथ…
27 बच्चों की भावुक कहानी — पूरी कहानी वीडियो में देखें

देहरादून| यहां लखवाड़ से विकासनगर बाजार जा रहा एक यूटिलिटी वाहन जुड्डो रोड पर अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष कालसी मय पुलिस बल के रेस्क्यू उपकरण के साथ मौके पर पहुंचे।

ADVERTISEMENTS

मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार को एक यूटिलिटी वाहन लखवाड़ से विकासनगर बाजार आ रही थी। वाहन में 10 लोग सवार थे। इस दौरान बोसान बैंड से करीब तीन किमी पहले लखवाड़ की तरफ रोंडा बैंड नाला पर गाड़ी की ब्रेक फेल हो गए। और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार 8 लोगों को चोट आई हैं। वहीं तीन व्यक्तियों को गंभीर चोट आई हैं, घायलों का उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को रेस्क्यू कर तत्काल प्राइवेट वाहन से पीएचसी कालसी भिजवाया गया। दुर्घटनाग्रस्त यूटिलिटी वाहन को चालक सिक्कू दास पुत्र बेल्मू निवासी ग्राम धनाशू थाना कालसी, देहरादून चला रहा था। मौके पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये लोग हुए हादसे में घायल

1- सरदार सिंह चौहान पुत्र दलीप सिंह चौहान निवासी लाइन जीवन गढ़ थाना विकासनगर उम्र 53वर्ष।
2- दीपिका पुत्री रिंकू दास निवासी लखवाड़ थाना कालसी उम्र 12वर्ष।
3- मनीषा पुत्री दौलतराम निवासी कटा पत्थर विकासनगर उम्र 17 वर्ष।
4- खुशी पुत्री भूपेंद्र सिंह निवासी धर्मावाला थाना सहसपुर उम्र 18वर्ष।
5- विजमा देवी पत्नी बाहदुर निवासी लखवाड़ थाना कालसी उम्र 50वर्ष।
6- गीता देवी पत्नी मंटू वर्मा निवासी कालसी गेट थाना कालसी उम्र 45 वर्ष।
7- निर्मल देवी पत्नी बाबूलाल निवासी ग्राम पपड़ियां बड़वाला थाना विकासनगर उम्र 45 वर्ष।
8- बाला पत्नी गजराज निवासी वैनीपुर धामपुर थाना धामपुर जिला बिजनौर उम्र 45वर्ष।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments