HomeBreaking Newsउत्तराखंड : तालाब में में डूब गए दो युवक, एक का शव...

उत्तराखंड : तालाब में में डूब गए दो युवक, एक का शव बरामद

ADVERTISEMENTS

​पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी जिले क्षेत्र कोट ब्लॉक के गिठीछेड़ा झरने वाले तालाब में दो युवकों के डूबने की सूचना है। एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश है। घटना देर रात की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दो युवा जिनकी उम्र 18 साल और 21 साल थी वह सोमवार लगभग 02 बजे के करीबन गिठीछेड़ा मैं अपनी बाइक से आये थे। जिसके बाद यह दोनों ही लापता हैं। दोनों युवक के कपड़े और फोन तालाब के किनारे ही रखे हुए मिले।

इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद एसडीआरएफ व पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। काफी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की मदद से एक युवक को बाहर निकाल लिया गया। जिसको घटनास्थल पर मौजूद डॉक्टरो की टीम ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे युवक की काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। आज फिर से युवक की तलाश शुरू हो चुकी है। यह दोनों युवक खडेथ तल्ला के बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments