सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। हल्द्वानी से बागेश्वर को जा रहा एक लोडेड ट्रक आज मंगलवार तड़के सुबह क्वरब पुलिया के पास एक टैक्सी चालक को बचाने के प्रयास में सड़क से नीचे चला गया। ट्रक अल्मोड़ा निवासी अनिल जोशी का बताया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
ट्रक क्वारब के पास दुर्घटनाग्रस्त
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार सुबह 06 बजे हल्द्वानी से बागेश्वर को जा रहा ट्रक संख्या यूके 04 सीबी 0269 क्वारब के पास अचानक सामने से आ रही टैक्सी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया। जिसके बाद यह ट्रक पुलिया से नीचे चला गया।
संयोग से इस हादसे में ट्रक चालक पूरी तरह सुरक्षित है और कोई अनहोनी देवयोग से नहीं हुई।यह ट्रक अल्मोड़ा निवासी अनिल जोशी का बताया जा रहा है, जो कि स्वयं ही वाहन चलाते हैं। उक्त सूचना पुलिस वालंटियर अंकित सुयाल द्वारा दी गई, जो कि अल्मोड़ा से ड्यूटी कर अपने घर सुयालबाड़ी को आ रहे थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।