HomeBreaking Newsउत्तराखंड : इन आईएसएस, पीसीएस अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी

उत्तराखंड : इन आईएसएस, पीसीएस अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी

ADVERTISEMENTS

👉 जानिये आपके जनपद में किसने किया पदभार ग्रहण

उत्तराखंड शासन ने प्रदेश में 02 आईएएस (IAS) और 03 पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले व पदभार परिवर्तन किए हैं। संयुक्त सचिव श्याम सिंह की ओर से स्थानान्तरण व तैनाती संबंधी आदेश जारी कर दिया गया है।

IAS and PCS officers transferred

आदेश के तहत आईएएस विजय कुमार जोगदाण्डे अपर सचिव आयुष से अपर सचिव, सूचना एवं प्रौद्योगिकी तथा विज्ञान प्रौद्योगिकी नियुक्त किये गये हैं। वहीं, आईएएस वरूण चौधरी कार्यालय अध्यक्ष राजस्व परिषद को उत्तराखंड देहरादून के पद से हटा दिया गया है। उन्हें अब मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ नियुक्त कर दिया गया है।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

इसके अलावा पीसीएस वैभव गुप्ता को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार के पद से हटा नगर आयुक्त नगर निगम कोटद्वार नियुक्त कर दिया गया है। पीसीएस किशन सिंह नेगी से नगर आयुक्त, नगर निगम कोटद्वार का पदभार हटा उन्हें विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी देहरादून नियुक्त कर दिया है। पीसीएस सोहन सिंह सैनी आयुक्त कार्यालय गढ़वाल मंडल पौड़ी से हटा डिप्टी कलेक्टर पौड़ी नियु​क्त कर दिया गया है।

शासन ने सभी पांच आईएएस व पीसीएस अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल पदभार ग्रहण करने का आदेश दिया है। इसकी सूचना कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग 01 उत्तराखंड शासन को उपलब्ध कराने को भी निर्देर्शित किया गया है।

यहां देखिये आदेश –

बाजार आये थे बुजुर्ग, गिर गए 09 हजार रूपये, होमगार्डस ने की ईमानदारी की मिसाल पेश

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments