HomeUttarakhandDehradunUttarakhand : 13 IFS अधिकारियों के तबादले, यहां देखें किसे कहां मिली...

Uttarakhand : 13 IFS अधिकारियों के तबादले, यहां देखें किसे कहां मिली तैनाती

देहरादून | उत्तराखंड वन विभाग में शुक्रवार को 12 आईएफएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। शाम को शासन की ओर से इसके आदेश भी जारी हो गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

13 IFS अधिकारियों के तबादले

1- प्रमुख वन संरक्षक डॉ. विजय कुमार को अध्यक्ष, जैव विविधता बोर्ड, देहरादून की जिम्मेदारी दी।

2- प्रमुख वन संरक्षक बी.पी. गुप्ता से प्रमुख वन संरक्षक (प्रशासन) की जिम्मेदारी वापस लेकर प्रमुख वन संरक्षक (वन पंचायत) तथा मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

3- प्रमुख वन संरक्षक गिरिजा शंकर पाण्डे को प्रबन्ध निदेशक, उत्तराखण्ड वन विकास निगम की जिम्मेदारी दी गई।

4- प्रमुख वन संरक्षक, वन संरक्षण / नोडल अधिकारी रंजन कुमार मिश्रा को उनके वर्तमान पदभार के साथ-साथ मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कैम्पा परियोजना, देहरादून का प्रभार अतिरिक्त रूप से प्रदान किया जाता है।

5- मुख्य वन संरक्षक मनोज चन्द्रन को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बांश एवं रेशा विकास परिषद, देहरादून की जिम्मेदारी दी।

6- मुख्य वन संरक्षक पी.के. पात्रो. को मुख्य परियोजना निदेशक, उत्तराखण्ड वन संसाधन परियोजना (जायका), देहरादून की जिम्मेदारी दी।

7- मुख्य वन संरक्षक डॉ. धीरज पाण्डे को मुख्य वन संरक्षक, कुमाऊँ की जिम्मेदारी दी।

8- वन संरक्षक डॉ. साकेत बडोला को निदेशक, कार्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर की जिम्मेदारी दी।

9- वन संरक्षक नीतीशमणि त्रिपाठी को सदस्य सचिव, उत्तराखण्ड जैव विविधता बोर्ड, देहरादून की जिम्मेदारी दी।

10- वन संरक्षक मयंक शेखर झा को क्षेत्रीय प्रबन्धक, उत्तराखण्ड वन विकास निगम की जिम्मेदारी दी।

11- उप वन संरक्षक कल्याणी को प्रभागीय वनाधिकारी रूद्रप्रयाग एवं उप वन संरक्षक केदारनाथ वन प्रभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

12- उप वन संरक्षक, कुन्दन कुमार को उप वन संरक्षक हल्द्वानी वन प्रभाग, हल्द्वानी एवं उप वन संरक्षक, अनुसन्धान, हल्द्वानी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

13- उप वन संरक्षक अभिमन्यु को उप वन संरक्षक, चकराता वन प्रभाग की जिम्मेदारी दी गई। Click Now

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments