HomeAccidentउत्तराखंड : देर रात बारातियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत; 10...

उत्तराखंड : देर रात बारातियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत; 10 घायल

Chamoli News| उत्तराखंड में मंगलवार देर रात हादसा हो गया। यहां जोशीमठ के पास मारवाड़ी-थैंग मोटर मार्ग पर बारातियों से भरी एक कार थैंग से करीब ढाई किलोमीटर पहले अनियंत्रित होकर 70 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

हादसे में दो बारातियों की मौत हो गई जबकि दस घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर है। सूचना पर एसडीआरएफ व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। घायलों को स्थानीय नागरिकों की मदद से रेस्क्यू कर जोशीमठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

दरअसल, मंगलवार सुबह थैंग गांव के कांडाखोला के तोक से प्रवेश सिंह की बारात किमाणा गांव गई थी। जहां देर शाम कुछ बाराती मैक्स से लौट रहे थे कि गांव से करीब ढाई किलोमीटर पहले मैक्स अनियंत्रित होकर थौली गदेरे के पास अचानक कार चालक जितेंद्र राणा निवासी ग्राम चाई, थाना जोशीमठ कार से नियंत्रण खो बैठा और कार करीब 70 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी।

जोशीमठ थाना प्रभारी केसी भट्ट ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। राहत, बचाव कार्य शुरू कर सभी घायलों को 108, पुलिस व एसडीआरएफ के वाहनों से सीएचसी जोशीमठ में भर्ती करा दिया गया।

वाहन में 12 लोग सवार थे। इनकी पहचान संगीता देवी (32) पत्नी कुंवर सिंह ग्राम भलागांव, थैंग गांव निवासी कमल सिंह नेगी (43) पुत्र राम सिंह, मोनिका देवी (28) पत्नी विकेश नेगी, भरत सिंह (57) पुत्र स्व. फते सिंह, प्रकाश (29)पुत्र जवहार सिंह, कमली देवी (33)पत्नी मुकेश सिंह और भलगांव निवासी सुमित्रा देवी (45) पत्नी पूरण सिंह, पुष्पा देवी (44) पत्नी कमल भट्ट और रजनी देवी (27 ) पत्नी दिनेश रमा देवी (40) पत्नी स्व. सुरेंद्र सिंह के अलावा रवड़ी देवी (52) पत्नी गौर सिंह, करछी गांव, जितेंद्र राणा (31) पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी चांई गांव के रूप में हुई। अस्पताल ले जाए जाने पर इनमें से संगीता और कमल सिंह की मौत हो गई।

हल्द्वानी : रामनगर में G-20 सम्मिट, अधिकारियों को भव्य एवं दिव्य तैयारियों के निर्देश

https://creativenewsexpress.com/cm-dhami-in-haldwani-tomorrow/
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments