HomeBreaking Newsउत्तराखंड : तमंचा लेकर एग्जाम देने पहुंच गया छात्र, बुलानी पड़ी पुलिस

उत्तराखंड : तमंचा लेकर एग्जाम देने पहुंच गया छात्र, बुलानी पड़ी पुलिस

सीएनई डेस्क। नाबालिगों द्वारा देश भर में लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम देना आम बात हो चुकी है। लचर कानून की वजह से नाबालिग हर सजा से भी बच जाया करते हैं। आज ​हरिद्वार जनपद के लक्सर स्थित एक इंटर कॉलेज में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक छात्र तमंचा लेकर परीक्षा देने पहुंच गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

तमंचा लेकर परीक्षा देने आये छात्र को देख शिक्षक और उड़न दस्ता के होश फाख्ता हो गए। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस को बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को हिरासत में लिया। वहीं, छात्र के नाबालिग होने पर हिदायत देकर उसे परिजन को हवाले कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, लक्सर स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 के समाजशास्त्र विषय की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा के दौरान कॉलेज में नकल रोकने के लिए गठित उड़न दस्ता में शामिल शिक्षक प्रमोद कुमार, गोविंद कुर्ल, अनुज पांडेय और कृष्ण चंद्र शेखर ने एक छात्र की तलाशी ली तो उसके पास से तमंचा बरामद हुआ।

छात्र के पास से तमंचा बरामद होने पर परीक्षा केंद्र में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षक और उड़न दस्ता भी खौफ में आ गए। जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस बुला ली। पुलिस मौके पर पहुंची और तमंचे को कब्जे में लिया। साथ ही कानूनी कार्रवाई करते हुए छात्र को हिरासत में ले गई। उधर, छात्र के परिजनों को भी सूचना दे दी गई।

सूचना मिलते ही छात्र के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने छात्र के नाबालिग होने पर परिजनों को सख्त हिदायत दी। साथ ही चेतावनी देते हुए उसे (छात्र) को परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं, पुलिस ने तमंचे को कब्जे में ले लिया है। साथ ही पुलिस तमंचे के बारे में जानकारी जुटा रही है।

 

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments