HomeUttarakhandPauri Garhwalउत्तराखंड : इस जिले में चार दिन तक बंद रहेंगे स्कूल, आदेश...

उत्तराखंड : इस जिले में चार दिन तक बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

ADVERTISEMENTS

पौड़ी समाचार | यहां जिले में एक बाघ के ट्रेंकुलाइज करने के बाद भी एक अन्य बाघ की सक्रियता लगातार बनी हुई है, लिहाजा जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एक बार फिर बाघ प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों में चार दिनों का अवकाश घोषित किया है। अब 2 मई तक सभी आंगनवाड़ी केंद्र और विद्यालय बंद रहेंगे।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

जिला अधिकारी (DM Ashish Chauhan) ने जारी अपने आदेश में कहा कि, तहसील रिखणीखाल के ग्राम डल्ला पट्टी, पैनो-4, मेलधार, क्वीराली, तोल्यू, गाड़ियू, जूही, द्वारी, कांडा, कोटडी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले समस्त विद्यालय आंगनवाड़ी केंद्र में 29 अप्रैल से 2 मई तक यानि 4 दिनों का अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही उक्त अवधि में उपरोक्त ग्रामों में स्थित समस्त विद्यालयों में कक्षाएं ऑनलाइन के माध्यम से संचालित की जाएंगी।

बता दें कि, लैंसडाउन के उप जिलाधिकारी की रिपोर्ट में बताया गया है कि ग्राम जूही में वन विभाग के ट्रैक कैमरे में बाघ की सक्रियता दिखाई दी है जिसमें से एक बाघ को ट्रेंकुलाइज कर दिया गया है। वन विभाग ने बताया कि अभी भी एक अन्य बाघ की सक्रियता बनी हुई है। जिसको देखते हुए बाघ प्रभावित क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटनाओं को रोकने में विद्यालयों में चार दिन का अवकाश किए जाने हेतु अनुरोध किया गया था। जिस पर उप वन संरक्षक गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी ने तथा वन क्षेत्राधिकारी दीवा रेंज धुमाकोट की जांच के बाद यह निर्णय लिया गया है।

Dream11 पर रुद्रप्रयाग के अजय रावत ने जीते एक करोड़ रुपये

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments