HomeUttarakhandBageshwarUttarakhand : भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल बंद रहेंगे...

Uttarakhand : भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल

ADVERTISEMENTS

Uttarakhand School News | जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने बागेश्वर जिले में कल 27 जुलाई को सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश का आदेश जारी किया है। यह फैसला मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है। यानी कल शनिवार 27 जुलाई को समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केंद्र बागेश्वर जिले में बंद रहेंगे। School News ग्रुप के लिए यहां जुड़े क्लिक करें Click Now

जिलाधिकारी बागेश्वर का आदेश…

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनाँक 26.07.2024 को पूर्वान्हः 01 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनाँक 27.07.2024 को जनपद बागेश्वर अन्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की सम्भावना व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तद्मम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनाँक 27.07.2024 (शनिवार) को जनपद बागेश्वर अन्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) एवं आंगनबाडी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है। अतः मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत दिनाँक 27.07.2024 (शनिवार) को जनपद बागेश्वर के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्र बन्द रहेगें। मुख्य शिक्षा अधिकारी, बागेश्वर तद्नुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

Uttarakhand : भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल

हल्द्वानी-लालकुआं NH पर कैंटर और टेंपो में जोरदार भिड़ंत; सात घायल, तीन गंभीर

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments