HomeUttarakhandDehradun21 यात्रियों को लेकर जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त

21 यात्रियों को लेकर जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त

ADVERTISEMENTS

Uttarakhand News | देहरादून से उत्तरकाशी के लिए रवाना हुई उत्तराखंड रोडवेज की बस टिहरी जिले के मोरियाना टॉप के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि बस चीड़ के पेड़ के सहारे गहरी खाई में गिरने से रुक गई। जिससे बस में सवार 21 यात्रियों की जान बाल-बाल बची।

मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड रोडवेज की बस संख्या UK 07 GA 3246 सुबह करीब साढ़े पांच बजे देहरादून मसूरी बस अड्डे से उत्तरकाशी के लिए चली थी। देहरादून-सुवाखोली-मोरियाना-उत्तरकाशी रोड पर रोडवेज मोरियाना टॉप के पास सड़क से नीचे उतरकर चीड़ के पेड़ के सहारे अटक गई। बस में 21 यात्री सवार थे। बस को नीचे गिरता देख सवारियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि सभी सवारियां सुरक्षित हैं।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

सूचना मिलते ही थाना छाम और थत्युड़ पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और यात्रियों को बस से निकाला। टीम का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सवारियों को अन्य वाहनों से उत्तरकाशी भेजा गया।

आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता का महोत्सव

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments