HomeBreaking Newsउत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) बनेगा राज्य का नंबर वन संस्थान

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) बनेगा राज्य का नंबर वन संस्थान

ADVERTISEMENTS

विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU), हल्द्वानी में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय को राज्य का नंबर-1 संस्थान बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने की। इस मौके पर सांसद अजय भट्ट, स्थानीय जनप्रतिनिधि और राज्यमंत्री भी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में डॉ. रावत ने कौशल विकास को उच्च शिक्षा की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा में सफल रहे कौशल विकास के प्रयोगों को अब विश्वविद्यालय स्तर पर भी बढ़ाया जाएगा। मंत्री ने विश्वास जताया कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है और लक्ष्य है कि यह वर्ष 2027 तक NAAC से A++ ग्रेड प्राप्त करे।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को सुदृढ़ बनाने के लिए कई नई घोषणा:

  • राज्य के सभी 13 जनपदों में विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्रों के लिए स्थान उपलब्ध कराया जाएगा।
  • देहरादून अध्ययन केंद्र हेतु अतिरिक्त भूमि दी जाएगी।
  • विश्वविद्यालय में ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा और ऑडिटोरियम को साउंडप्रूफ बनाया जाएगा।
  • विश्वविद्यालय के कुलसचिव का वेतनमान ₹10,000 ग्रेड पे करने पर विचार किया जाएगा।
  • संस्कृति अकादमिक में भी विश्वविद्यालय को स्थान प्रदान किया जाएगा।

उच्च शिक्षा हेतु एमओयू और शिक्षक अदला-बदली कार्यक्रम

मंत्री ने बताया कि सरकार अब तक उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को ₹116 करोड़ की सहायता राशि दे चुकी है। उन्होंने सुझाव दिया कि विश्वविद्यालय को अर्धसैनिक बलों, सैनिकों और नागरिक पुलिस के जवानों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए संबंधित विभागों से एमओयू (समझौते) करने चाहिए।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने शिक्षक अदला-बदली कार्यक्रम शुरू करने पर भी जोर दिया, जिसके तहत विश्वविद्यालयों के बीच शिक्षकों का पारस्परिक सहयोग बढ़ेगा। उनका मानना है कि इससे राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता और अनुसंधान संस्कृति में वृद्धि होगी।

गणमान्य व्यक्तियों का संबोधन

सांसद अजय भट्ट ने विश्वविद्यालय की निरंतर प्रगति की सराहना की और उम्मीद जताई कि यह संस्थान आने वाले समय में देशभर में उत्तराखंड का नाम रोशन करेगा।

कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी (Vice Chancellor Prof. Naveen Chandra Lohani) ने विश्वविद्यालय की पिछली उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने दोहराया कि विश्वविद्यालय राज्य के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री खेमराज भट्ट द्वारा किया गया। इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री अनिल डब्बू, सुरेश भट्ट, शंकर कोरंगा, दिनेश आर्य और बी जे पी प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments