सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) ने B.Ed (स्पेशल), M.Ed (स्पेशल), B.A योगा और M.A योगा पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। यह परीक्षा 21 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय: B.Ed (स्पेशल), M.Ed (स्पेशल) और योग प्रवेश परीक्षा 21 सितंबर को
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक, प्रो. सोमेश कुमार ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। B.Ed (स्पेशल) की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक, जबकि M.Ed (स्पेशल) की परीक्षा दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक होगी।
B.A योगा और M.A योगा के लिए एकल पाली में सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक परीक्षा होगी।
सभी अभ्यर्थियों को समय से अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचने और प्रवेश पत्र साथ लाने की सलाह दी गई है। प्रवेश पत्र और जरूरी दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.uou.ac.in पर उपलब्ध हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।