HomeUttarakhandDehradunUttarakhand : नशा मुक्ति केंद्र में मर्डर, युवक ने 52 साल के...

Uttarakhand : नशा मुक्ति केंद्र में मर्डर, युवक ने 52 साल के व्यक्ति को चम्मच से मार दिया

Uttarakhand News | राजधानी देहरादून से हत्या की सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, यहां प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला इलाके में 52 साल के व्यक्ति की चम्मच से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति की हत्या की गई कि वो मांडूवाला के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती था और अपना इलाज करा रहा था। मृतक का नाम अजय कुमार बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जानकारी के मुताबिक यूपी के मेरठ जिले का रहना वाला 52 साल का अजय कुमार बीते आठ अप्रैल को ही मांडूवाला के नशा मुक्ति केंद्र भर्ती हुआ था, जहां उनका इलाज चल रहा था। दो दिन पहले अजय का नशा मुक्ति केंद्र में रहने वाले दो युवकों से विवाद हो गया था। हालांकि तब मामला शांत हो गया था। बताया जा रहा है कि गुरुवार 24 अप्रैल को अजय कुमार का फिर से उन युवकों के साथ विवाद हो गया, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गया। आरोप है कि इस दौरान एक युवक ने अजय कुमार की गर्दन में चम्मच घोप दी, जिससे अजय लहूलुहान हो गया। बताया जा रहा है कि इस वजह से अजय कुमार की मौत हो गई।

नशा मुक्ति केंद्र के संचालक ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भिजवाया गया। साथ ही पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।

देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र में मेरठ निवासी अजय कुमार के अलावा पंजाब के दो युवक भी भर्ती हुए थे। दो दिन पहले इनमें किसी बात को लेकर कहासुनी और गाली गलौज हो गई थी, जिसके बाद सेंटर के प्रबंधक ने बीच बचाव करा दिया था। बताया जा रहा है कि आज भी उनका किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, तभी पंजाब के दोनों युवकों ने अजय कुमार को कमरे में बंद करके उसकी छाती और गले पर चम्मच से वार किया। जिससे अजय कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments