HomeAccidentउत्तराखंड : अनियंत्रित होकर खाई में गिरा मैक्स वाहन; दो की मौत,...

उत्तराखंड : अनियंत्रित होकर खाई में गिरा मैक्स वाहन; दो की मौत, तीन घायल

Uttarakhand News | उत्तरकाशी में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। बनचौरा ग्रामीण मोटरमार्ग पर दिवारी खोल के पास मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक व एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन सवार तीन अन्य घायल हो गए। गंभीर घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

धरासू थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम करीब पांच बजे एक मैक्स वाहन बनचौरा से नैनबाग क्षेत्र के ऐंदी बसाण गांव के लिए रवाना हुआ था। वाहन दिवारी खोल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया और नीचे पेड़ से जा टकराया।

इस दौरान वाहन में सवार चालक पद्म (34) निवासी श्रीकोट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल रीता (35) ने स्वास्थ्य केंद्र बनचौरा ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर बनचौरा चौकी और धरासू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों व मृतक को खाई से निकाला। हादसे में घायल सोबन दास निवासी बसाण गांव, विजय और जगबीर दोनों निवासी कैंथोगी बनचौरा को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से गंभीर घायल विजय व सोबन को हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments