उत्तराखंड : सड़क हादसे में कांवड़िए की मौत, हरिद्वार से कांवड़ लेकर यूपी के ग्रेटर नोएडा जा रहा था युवक

0
UP News : ट्रेलर ने झोपड़ी में सो रहे परिवार को रौंदा; तीन मासूमों की मौत, मां-बेटी गंभीर घायल
सांकेतिक फोटो

हरिद्वार। यहां रविवार सुबह हरिद्वार से कावड़ लेकर पैदल वापस ग्रेटर नोएडा लौट रहे एक शिवभक्त को रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार गौतबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा निवासी 21 वर्षीय रोहित यादव पुत्र उदय नारायण अपने साथियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर वापस आ रहे थे। रविवार सुबह वह कांवड़ लेकर नारसन कस्बे के तिराहे पर पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना नारसन पुलिस चौकी को दी।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रोहित को रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। जवान बेटे की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अब सिर्फ D Pharma करके नहीं बन पायेंगे रजिस्टर्ड फॉर्मासिस्ट, देनी होगी यह परीक्षा

उत्तराखंड दुखद : यहां पेड़ से टकराई स्कूल बस, दो मासूम बच्चों की मौत

Uttarakhand : होटल में महिला न्यूज एंकर ने काटी हाथ की नस, पति को भेजा खून से सना वीडियो

यूक्रेन से उत्तराखंड पहुंचे सात और छात्र – हल्द्वानी, रानीखेत, खटीमा, कोटद्वार के निवासी

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें