Uttarakhand Breaking : बदरीनाथ दर्शन को आई महिला को ITBP के जवान ने रौंदा, मौके पर मौत

0

रुद्रप्रयाग। यहां परिवार के साथ बदरीनाथ धाम के दर्शन करने आई महिला को आईटीबीपी के जवान ने बुधवार की रात 10 बजे के करीब बदरीनाथ धाम के माणा तिराहे के बांगण धर्मशाला के पास अपनी आई10 कार से रौंद दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

महिला की पहचान हरियाणा के गुडगांव निवासी 29 वर्षीय संध्या पत्नी वृजेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि माणा बांगण धर्मशाला तिराहे के निकट सड़क से गुजर रही संध्या को उसने रौंद डाला व कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गया जिस कारण से महिला के सर में गंभीर चोटे आ गई और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि महिला के साथ उसका पति व 5 वर्ष का बेटा बदरीनाथ दर्शन को आए थे।

बदरीनाथ थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा रात्रि को ही अभियुक्त दीपक जो कि वर्तमान में आईटीबीपी 23 बटालियन माणा में तैनात है को आईपीसी की धारा 304 ए व 279 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि दीपक नशे में धुत होकर वाहन चला रहा था।

नैनीताल : यहां झील में मिला 32 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Breaking : खैरना से क्वारब तक बंद हुआ अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच, रूट डायवर्ट

ADVERTISEMENTS