उत्तराखंड : खाने की प्लेट में कम दिखे चिकन पीस तो झोंक दिया फायर

0
उत्तराखंड : खाने की प्लेट में कम दिखे चिकन पीस तो झोंक दिया फायर
सांकेतिक तस्वीर

देहरादून | खाने की प्लेट में चिकन के पीस कम दिखे तो बदमाश गुंडगर्दी पर उतर आया। खुद को हरियाणा के एक मंत्री का रिश्तेदार बताते हुए पिस्तौल निकाली और रेस्टोरेंट संचालक व उनकी पत्नी पर फायर झोंक फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपितों की कार को ट्रेस कर लिया गया है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


ADVERTISEMENTS

शिकायतकर्ता अशोक सेन निवासी प्रेम नगर ने बताया कि उनका प्रेमनगर में रेस्टोरेंट्स है। शुक्रवार देर रात खाने के लिए रेस्टोरेंट में पहुंचे कुछ दबंगों ने चिकन ऑर्डर किया। खाने की प्लेट में चिकन के पीस कम देख बदमाश आग बबूला हो गए।

बताया कि उन्होंने उनसे कई बार शांत होने का आग्रह किया, लेकिन आरोपित और जोर-जोर से शोर मचाने लगे। हरियाणा के एक मंत्री का रिश्तेदार बताते हुए पिस्तौल निकाली और फायर झोंक दिया और फरार हो गए। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि आरोपितों की कार को ट्रेस कर लिया गया है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बागेश्वरः सरकारी भूमि व सड़कों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होगा-अनुराधा

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें