Uttarakhand : खाई की ओर लटक गई तेज रफ्तार बस, मच गई चीख-पुकार

✒️ सगाई से लौट लोगों की कार दुर्घटनाग्रस्त, 01 की मौत, 05 घायल Accident : यमुनोत्री जा रहे राजस्थान के यात्रियों की एक ओवर स्पीड…

उत्तराखंड में बस और कार दुर्घटनाग्रस्त

✒️ सगाई से लौट लोगों की कार दुर्घटनाग्रस्त, 01 की मौत, 05 घायल

Accident : यमुनोत्री जा रहे राजस्थान के यात्रियों की एक ओवर स्पीड बस आज मंगलवार दोपहर डाबरकोट और स्यानाचट्टी के बीच अचानक रपट कर खाई की ओर लटक गई। जिसके बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। वहीं नैनीताल के धानाचूली-पहाड़पानी मोटर मार्ग में सगाई से लौट रहे लोगों की कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में 01 की मौत हो गई और 05 घायल हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक यह बस पहाड़ के किनारे एक बड़े पत्थर से टकराई और फिर फिसलकर खाई की ओर लटक गई। जिसके बाद बस में सवार 28 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। प्रभारी निरीक्षक बड़कोट गजेंद्र बहुगुणा के अनुसार हादसा टल गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें दूसरी बस से यमुनोत्री धाम भेज दिया गया है। बस को निकालने के लिए जेसीबी लगानी पड़ी

Accident : सगाई से लौट रहे थे, खाई में जा गिरी आल्टो, 01 की मौत, 05 घायल

नैनीताल के धानाचूली-पहाड़पानी मोटर मार्ग में चौरलेख के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां गत देर रात्रि लोहाघाट से धारी जा रही एक आल्टा कार अचानक बेकाबू होकर चोरलेख के पास गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 05 घायल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात (अनुमानित 11 बजे) एक ऑल्टो कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। कार सवार लोग एक सगाई कार्यक्रम में शामिल होने लोहाघाट गए थे। वहां से लौट रहे थे, लेकिन अचानक यह हादसा हो गया। धारी पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार के अनुसार सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। तत्काल घायलों को पदमपुरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि घायल नवीन चंद्र पुत्र सेवक राम निवासी ग्वालाकोट (अघरिया) की इस हादसे में मौत हो गई है। अन्य लोगों में विमला देवी, ईश्वरी राम, दीपक चंद्र, बुद्धि राम और गीता घायल हैं। इनमें से 03 लोगों को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है। इधर मृतक के शव का आज नैनीताल में पोस्टमार्टम हुआ।

👉 मौसम का लेटस्ट अपडेट, बारीश का अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *