HomeCrimeUttarakhand : यहां दबंगों ने दुकान में घुसकर की लूट और मारपीट,...

Uttarakhand : यहां दबंगों ने दुकान में घुसकर की लूट और मारपीट, देखें लाइव वीडियो

ADVERTISEMENTS

बाजपुर। बाजपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दबंगों ने दुकान में घुसकर दुकान स्वामी के साथ जमकर मारपीट की और उसका लाइसेंस रिवाल्वर छीन लिया। जिसके बाद दबंग मौके से फरार हो गए। जहां आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायल को उपचार के लिए बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

मारपीट और लूट की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

गुजरात का अगला सीएम तय, भूपेंद्र पटेल के नाम पर बनी सहमति

बता दें कि चंद्रपाल ने बीते माह अपने बेटे को बाजपुर के एक आईलेट संचालक के जरिए विदेश भेजा था। जिसको लेकर चंद्रपाल ने आईलेट संचालक अमृतपाल को लाखों की रकम फीस जमा करने के लिए दी थी। समय से फीस जमा करने पर चंद्रपाल के भाई अमित पाल ने आईलेट संचालक अमृतपाल को फीस जमा करने की बात कही। जिससे अमृतपाल और अमित पाल में गहमागहमी हो गई। जिसके चलते अमृतपाल अपने साथियों के साथ अमित की दुकान पर पहुंच गया जहां आईलेट संचालक और उसके साथियों ने अमित के साथ जमकर मारपीट की और दुकान में रखी ढाई लाख रुपए की नगदी सोने की चैन और लाइसेंसी रिवाल्वर छीन ली।

दिनेशपुर : एसओजी टीम पर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

वहीं मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों को देख दबंग मौके से फरार हो गए। जहां लोगों ने घायल का बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया। वहीं दुकान में हुई मारपीट और लूट की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वही सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। News WhatsApp Group Join Click Now

सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उत्तराखंड : कांग्रेस विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments