HomeBreaking Newsउत्तराखंड दुःखद: यहां गुलदार ने 5 वर्षीय बच्चे को बनाया निवाला, गांव...

उत्तराखंड दुःखद: यहां गुलदार ने 5 वर्षीय बच्चे को बनाया निवाला, गांव में मातम

ADVERTISEMENTS

पौड़ी| उत्तराखंड के पौड़ी जिले से दुःखद खबर सामने आ रही हैं, यहां विकासखंड पाबौ के निसणी गांव में गुलदार ने एक पांच वर्षीय बच्चे को अपना निवाला बना लिया। सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पहुंची। 108 की मदद से शव को पोस्‍टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पौड़ी के विकासखंड पाबौ के निसणी गांव निवासी रविंद्र सिंह का पांच वर्षीय पुत्र पीयूष घर से कुछ दूरी पर खेलकर घर की ओर आ रहा था। इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने उस पर झपटा मार दिया।

बताया गया कि आस-पास मौजूद लोगों के हो हल्ला करने पर गुलदार उसे झाडियों में छोड़ कर भाग निकला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। स्वजन व ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग व पाबौ चौकी पुलिस को दी। जिस पर पौड़ी से गढ़वाल वन प्रभाग की टीम के अलावा पाबौ से पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची।

घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में पाबौ पुलिस चौकी के प्रभारी दीपक पंवार ने बताया कि शव को पौड़ी जिला चिकित्सालय भेजा गया है। वन क्षेत्राधिकारी ललित सिंह मौके पर हैं। ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।

श्रद्धा हत्याकांड : जांच को सीबीआई को सौंपने की मांग वाली याचिका खारिज

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments