HomeBreaking Newsकोरोना ब्रेकिंग : उत्तराखंड की राज्यपाल को मिली एम्स से छुट्टी, एक...

कोरोना ब्रेकिंग : उत्तराखंड की राज्यपाल को मिली एम्स से छुट्टी, एक सप्ताह तक रहना होगा होम आइसोलेशन में

ADVERTISEMENTS

ऋषिकेश। उत्तराखण्ड की महामहिम राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को शनिवार सुबह एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया। एम्स के चिकित्सकों ने उन्हें अभी एक सप्ताह होम आईसोलेशन में रहने की सलाह दी है। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमित होने के बाद महामहिम राज्यपाल को उपचार के लिए बीती 23 नवंबर को अखिल भारतीय आयर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था। एम्स की 5 सदस्यीय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य की नियमिततौर से माॅनेटेरिंग कर रही थी। पूर्ण स्वस्थ होने पर शनिवार को पूर्वाह्न 10:30 बजे उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

बागेश्वर : राजकीय बालिका इंटर कालेज कांडा की चार छात्राएं कोरोना पॉजिटिव मिलीं, स्कूल पांच दिन के लिए बंद

इस बाबत जानकारी देते हुए डीन हॉस्पिटल अफेयर्स प्रोफेसर यूबी मिश्रा ने बताया कि वह एसिम्टमेटिक हैं और इस अवधि के दौरान उनमें कोविड का कोई नया लक्षण विकसित नहीं हुआ है। केंद्र सरकार की गाईडलाईन के अनुरूप कोई नया लक्षण विकसित नहीं होने की दशा में कोविड संक्रमित व्यक्ति को 10 दिनों बाद डिस्चार्ज किया जा सकता है। प्रोफेसर मिश्रा ने कहा कि उन्हें अभी एक सप्ताह तक होम आईसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि एम्स की ओर से आवश्यक सलाह और दवा आदि के चिकित्सीय परामर्श को उन्हें लिखित तौर पर दे दिया गया है। जिससे उनके फेमिली डाॅक्टर परामर्श के अनुरूप राज्यपाल के स्वास्थ्य की देखभाल कर सकें।

ब्रेकिंग न्यूज : जमीन के लिए बेटा-बहू ने पिता को पेड़ से बांधा और काट डाली गर्दन, गिरफ्तार

रुद्रपुर ब्रेकिंग : डंपर ने ठोकी ईंटों से भरी ट्रेक्टर-ट्राली, मजदूर की मौत के बाद हंगामा

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments