HomeUttarakhandDehradun4 साल की सेवा के बाद अग्निवीरों को उत्तराखंड सरकार इन विभागों...

4 साल की सेवा के बाद अग्निवीरों को उत्तराखंड सरकार इन विभागों में देगी प्राथमिकता

ADVERTISEMENTS

देहरादून। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा स्थित पंत भवन में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के सम्बन्ध में प्रेस वार्ता की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है। एक तरफ जहां दुनिया के कई बड़े देश विभिन्न संकटों से घिरे हुए हैं वहीं भारत न केवल हर चुनौती का सफलतापूर्वक सामना कर रहा है बल्कि विश्व का मागदर्शन भी कर रहा है।

उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना के अंतर्गत सेना में अग्निवीरों को नियुक्त किया जाएगा, इससे ना केवल देश के युवाओं को बड़े स्तर पर रोजगार मिलेगा बल्कि हमारी सेनाएं भी और अधिक युवा व सशक्त होंगी। उन्होंने अग्निपथ योजना के लिए प्रदेश की सवा करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि एक सैनिक पुत्र होने के नाते मैं स्वयं भी अपने को गौरवान्वित महससू कर रहा हूं कि मुख्य सेवक के रूप में इस योजना omg को उत्तराखण्ड में लागू करने का अवसर प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सेना में भर्ती होने का सपना रखने वाले उत्तराखण्ड के युवाओं के लिए तो ये योजना अत्यंत लाभकारी सिद्ध होने वाली है।

हमने तय किया है कि अग्निपथ योजना के अंतर्गत माँ भारती की सेवा के उपरांत अग्निवीरों को राज्य सरकार उत्तराखंड पुलिस, आपदा प्रबन्धन, चार धाम यात्रा प्रबन्धन सहित अनेक सेवाओं में प्राथमिकता प्रदान करेगी, तत्सम्बन्धी नियम शीघ्र ही तय किए जायेंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश के युवाओं के सर्वांगीण विकास व उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु हमारी सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और हम निरंतर इस दिशा में प्रयासरत रहेंगे।

उत्तराखंड : रिसॉर्ट में चल रहा था अवैध ऑनलाइन कैसीनो, पुलिस ने किया भंडाफोड़ – 25 हिरासत में

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments