HomeUttarakhandUdham Singh Nagarउत्तराखंड : धर्मांतरण कानून के अंतर्गत पहली कार्रवाई, दर्ज हुआ मुकदमा

उत्तराखंड : धर्मांतरण कानून के अंतर्गत पहली कार्रवाई, दर्ज हुआ मुकदमा

ADVERTISEMENTSAd

उधम सिंह नगर | उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जिले में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। थाने पहुंची महिला ने पुलिस को अपनी आपबीती बताई, जहां पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस के मुताबिक, वादी महिला ने बताया कि, समर नामक लड़के ने अपने को हिंदू बताते हुए उसके साथ दोस्ती की और बाद में उसके साथ शादी कर ली। कुछ समय बाद उसे पता चला कि वह लड़का तो मुस्लिम है। वादी महिला से उसके पति ने कहा की वह कभी भी उसे मुस्लिम बनने के लिए नहीं कहेगा तथा उसको अपना धर्म के अनुसार पूजा-प्रार्थना करने की आजादी होगी।

बावजूद इसके विगत दिनों उसके पति व परिजन द्वारा उसे मुस्लिम धर्म अपनाने व गौमांस आदि खाने हेतु कहां गया। ऐसा न करने पर उसको मारा पीटा गया। वादी महिला की तहरीर के आधार पर थाना बाजपुर पर धर्मांतरण कानून व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

इधर धर्मांतरण मामले में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने गहनता से विवेचना किए जाने हेतु प्रभारी थाना बाजपुर व विवेचक को निर्देशित किया है।

उत्तराखंड: 9 हैल्थ ATM और 40 ट्रू नेट मशीनों का मुख्यमंत्री ने किया लोकापर्ण, ब्लड शुगर, कॉलेस्ट्रॉल, किडनी समेत 72 टेस्ट फ्री होंगे

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments