HomeAccidentउत्तराखंड : पटाखा गोदाम में लगी आग, तीन लोगों की जलकर मौत

उत्तराखंड : पटाखा गोदाम में लगी आग, तीन लोगों की जलकर मौत

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड न्यूज| उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से दुःखद खबर सामने आ रही है, यहां रुड़की मेन बाजार में पंचायती धर्मशाला के पास पटाखा गोदाम में आग लगने से तीन कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में मशक्कत का सामना करना पड़ा। फॉरेंसिक टीम जांच करने के लिए रुड़की पहुंच गई है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

मिली जानकारी के मुताबिक, आज सोमवार सुबह हरिद्वार जिले के रुड़की मेन बाजार में पंचायती धर्मशाला के पास कानून ज्ञान मोहल्ले में सुबह करीब 10:30 बजे पटाखा गोदाम में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के समय दुकान पर कुछ ग्राहक भी मौजूद थे और बेसमेंट में पांच मजदूर पटाखे बनाने का काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि चरखी की चिंगारी से गोदाम के अंदर रखे पटाखों ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज धमाकों के साथ गोदाम में आग लगी तो आसपास के मोहल्ले में भी भगदड़ मच गई।

वहीं हादसे में तीन कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि कई लोग झुलस गए हैं। मृतकों की पहचान 15 वर्षीय अदनान पुत्र समीर अहमद निवासी मच्‍ची मौहल्‍ला, 16 अरमान पुत्र शफीक अहमद निवासी इमलीखेड़ा, एक अज्ञात के रूप में हुई है, जबकि 23 वर्षीय सूरज पुत्र राजकुमार निवासी रामनगर और 22 नीरज निवासी ढंडेरा घायल हुए है। पुलिस ने दोनों घायलों को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां से दोनों को देहरादून रेफर कर दिया गया है। दोनों घायलों का कोरोनेशन में इलाज चल रहा है।

उधर घटना की सूचना पर मौके पर एसएसपी अजय सिंह, एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है। वहीं, गोदाम के मालिक आलोक जिंदल इस घटना से सदमे में आ गए और उनकी तबीयत बिगड़ गई।

रेलवे ने रद्द की 570 से अधिक ट्रेनें, सफर करने से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments