HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला मैनेजर और एक पुरुष को...

उत्तराखंड : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला मैनेजर और एक पुरुष को गिरफ्तार

देहरादून | पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है, टीम ने क्राउन टावर में डिलाइट स्पा सेंटर से महिला मैनेजर और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTSAd

महिला मैनेजर और एक पुरुष को गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर बुधवार की शाम एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) देहरादून की टीम ने चकराता रोड़ स्थित स्पा सेंटरो की आकास्मिक चेकिंग की। इस दौरान चेकिंग टीम को बिंदाल क्षेत्र स्थित क्राउन टावर में डिलाइट स्पा सेंटर पर मसाज की आड़ में एक कमरे में एक महिला व एक पुरूष अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त मिले, साथ ही तीन अन्य महिलायें भी उक्त स्पा सेंटर में मौजूद मिली, स्पा सेंटर की तलाशी में वहां से कई आपत्तिजनक चीज़े प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस टीम ने मौके से स्पा सेंटर की महिला मैनेजर तथा एक पुरुष को अनैतिक देह व्यापार अधि. के तहत गिरफ्तार किया तथा तीन पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया।

पूछताछ में पता चला कि, स्पा सेंटर का मालिक सहारनपुर निवासी मनोज कुमार महिलाओं को रुपयों का लालच देकर अपने स्पा सेंटर की आड़ में काफी समय से अनैतिक देह व्यापार का काम करा रहा है, इस काम के लिए उसने एक महिला मैनेजर इरम को रखा गया था, जो आने वाले ग्राहकों को मसाज के साथ एक्सट्रा सर्विस के बारे में भी बताती थी तथा ग्राहकों से स्पा में रूम के 800 से 1000 रुपया लेती थे, इसके बाद ग्राहक की पसंद पर लड़की को रूम पर भेजा जाता था तथा ग्राहको से एक्स्ट्रा सर्विस के एवज में 2000 से 4000 रुपये तक लिए जाते थे। उक्त सारा लेन देन का काम मैनेजर इरम द्वारा देखा जाता था।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1- 26 वर्षीय इरम उर्फ आंचल D/o शमशुद्दीन नि. गांधी रोड देहरादून।
2- 24 वर्षीय मो. अमीर s/o अब्दुल नि. इनामुल्ला बिल्डिंग तहसील देहरादून।

वांछित अभियुक्त :

मनोज कुमार पुत्र जगमल नि. सोरणा जिला सहारनपुर

पुलिस टीम में

उ.नि. मनमोहन सिंह नेगी (प्रभारी AHTU।
हे.का. नरेंद्र बिष्ट।
हे.का. धर्मेंद्र।
म.का. रैना रावत।
उ.नि. शेंकी कुमार, चौकी इंचार्ज बिंदाल मय टीम।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments