HomeUttarakhandPauri GarhwalUttarakhand : पैदल घर लौट रहे ग्रामीण की हाथी ने ली जान

Uttarakhand : पैदल घर लौट रहे ग्रामीण की हाथी ने ली जान

Uttarakhand News | कोटद्वार के लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज में हाथी ने एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीण की मौत के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ऐसा नहीं है कि क्षेत्र के लोगों का हाथियों से पहले कभी सामना नहीं पड़ा, लेकिन इस घटना ने लोगों के मन में दहशत पैदा कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज के अंतर्गत दुगड्डा क्षेत्र से पैदल मार्ग से अपने गांव जा रहे एक ग्रामीण रोशन सिंह (50) को हाथी ने मार डाला। घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है। घटना की जानकारी शनिवार सुबह वन विभाग को मिली। ग्रामीणों ने बताया कि जब शुक्रवार रात तक रोशन गांव नहीं पहुंचा तो शनिवार सुबह उसकी तलाश शुरू की गई।

पैदल मार्ग पर खोह नदी के किनारे उनका शव मिला है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम रोशन सिंह एक अन्य व्यक्ति के साथ दुगड्डा से करीब 5 किमी नीचे एनएच से जंगल के रास्ते अपने गांव बेणी जमरगड्डी जा रहा था। रोशन सिंह ने पूर्व में दुगड्डा रेंज में वन श्रमिक के रुप में काम किया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार लाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments