Uttarakhand : उत्तरकाशी से देहरादून तक भूकंप से डोली धरती

0
Uttarakhand Earthquake: बागेश्वर में 3.5 तीव्रता के भूकंप से डोली धरती
Uttarakhand Earthquake: बागेश्वर में 3.5 तीव्रता के भूकंप से डोली धरती

देहरादून| उत्तराखंड के कई शहरों में रविवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग घरों से बाहर निकल आए। यह झटके देहरादून, मसूरी से लेकर उत्तरकाशी तक महसूस किए गए। जिला मुख्यालय उत्तरकाशी सहित डुंडा भटवाड़ी बड़कोट नौगांव क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए।


ADVERTISEMENTS

रुद्रप्रयाग में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए

रुद्रप्रयाग में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 4.7 रिक्‍टर रही। रविवार सुबह करीब 8:33 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। कहीं से कोई नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के चिन्‍यालीसौंड से 35 किमी दूर बताया जा रहा है।

टिहरी जिले में भी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए

तो वहीं रविवार सुबह टिहरी जिले में भी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। डीएम अभिषेक रुहेला ने आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र से सभी तहसीलों से जानमाल के नुकसान की सूचना लेने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान तक कहीं से जान माल की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। सभी तहसीलों से सूचना ली जा रही है।

भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील उत्तराखंड

उत्तराखंड भूकंप के अति संवेदनशील जोन पांच में आता है। ऐसे में हिमालयी प्रदेशों में से एक उत्तराखंड में भूकंप के लिहाज से संवेदनशी राज्य है और यहां विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। बता दें कि उत्तराखंड में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, कुमाऊं के कपकोट, धारचूला, मुनस्यारी भूकंप की दृष्टि से सर्वाधिक संवेदनशील है। तो वहीं उत्तरकाशी जिला भूकंप जोन पांच में आता है।

उत्तराखंड : फ्लैट में चल रहा था सेक्स रैकेट, दो दलाल व तीन ग्राहक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS