Uttarakhand : टिहरी जिले में फटा बादल, ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे बंद

0

देहरादून। टिहरी जिले के घनसाली क्षेत्र के चिरबाटिया के ऊपर बादल फटने की सूचना मिली है। बादल फटने से जनहानि नहीं हुई है, लेकिन खेतों को भारी नुकसान पहुंचा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बादल फटने की पुष्टि की है। गदेरे यानी बरसाती नाले से उफान से घनसाली के आसपास के क्षेत्रों में तबाही मचा दी है।


ADVERTISEMENTS

आज बुधवार की सुबह 7 बजे चिरबाटिया के ऊपर बादल फटने की सूचना मिली है। जिससे मूलगढ़-थार्ती मार्ग थार्ती के पास बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि मूलगढ़ क्षेत्र के ऊपर बादल फटा है, जिससे कृषि भूमि को बहुत नुकसान पहुंचा है। बहरहाल मौके पर प्रशासन की टीम हुए नुकसान का जायजा ले रही है। वहीं नरेन्द्रनगर के समीप मलबा और बोल्डर आने से ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे फिर से यातायात के लिए बंद हो गया है। चार दिन बाद बीती रात को ही हाईवे यातायात के लिए खुल पाया था।

उत्तराखंड से बड़ी खबर : 16 पीसीएस अधिकारी बने आईएएस, आदेश जारी

ADVERTISEMENTS